कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां आनी क्षेत्र की टकरासी ग्राम पंचायत के पानीसेट गांव की रहने वाला एक शादीशुदा महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है।
शादीशुदा महिला हुई लापता
बताया जा रहा है कि महिला घर से आनी गई थी। मगर उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। परिजन लापता महिला की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में मानसून से पहले मौसम हुआ बेकाबू : बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, अगले 2 दिन भारी
कहां चली गई महिला?
लापता महिला सत्या देवी पत्नी धनी राम के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आनी पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि सत्या देवी बीते कल यानी 17 जून को घर से आनी जाने के लिए निकली थी।
नहीं लौटी वापस घर
परिजनों ने बताया कि देर रात तक भी सत्या घर वापस नहीं आई तो उन्हें चिंता सताने लगी। इसके बाद परिजनों अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। सत्या के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में आदित्य का अंतिम संस्कार आज, माता-पिता इकलौते बेटे को देंगे विदाई
कहीं नहीं जाती थी बिना बताए
परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाती थी। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार सत्या की तलाश में दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुत्या की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी सुत्या की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने सुत्या के परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सुरेश को ढूंढ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हिमाचली की चंडीगढ़ में ह*त्या- जम्मू से धरे 2 आरोपी, भागने की फिराक में थे; किया एनकाउंटर
सत्या को ढूंढने में करें मदद
सत्या देवी के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को सुत्या के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें। परिजनों ने अपना संपर्क नंबर 9805942408 भी शेयर किया है।
