शिमला। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश के भाइयों-बहनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 28 अगस्त यानी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में अवकाश का ऐलान किया है। यानी इस बार रक्षाबंधन पर सिर्फ बहनों को ही नहीं, बल्कि भाइयों को भी छुट्टी रहेगी। कल पूरे हिमाचल में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा।

बहनों के साथ भाइयों को भी छुट्टी

बता दें कि प्रदेश में पहले बहनों के लिए राखी पर अवकाश रहता था, मगर इस बार सरकार ने भाइयों को भी राखी पर छुट्टी देने का ऐलान किया है। सरकारी विभाग में काम कर रहे सभी भाइयों के लिए ये खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बाइक पर चरस की बड़ी खेप लेकर जा रहे थे दो दोस्त, पुलिस ने नाके पर किए गिरफ्तार

बहनों के लिए सरकारी बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को एक और बड़ी राहत मिलेगी। 28 अगस्त को HRTC की साधारण बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा प्रदेश के भीतर चलने वाली सरकारी बसों में सूर्योदय से सूर्यास्त तक लागू रहेगी। यानी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।

ड्राइवर-कंडक्टर को निर्देश

HRTC प्रबंधन ने पहले ही सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 200 रुपये के लिए 19 साल बर्बाद, कोर्ट ने पुलिस को लगाई डांट- चालान रद्द

बस को हाथ दिया तो रोकनी होगी

HRTC प्रबंधन ने महिला यात्रियों को लेकर ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अगर कोई महिला बस को रुकने का इशारा करती है तो चालक को बस रोकनी होगी। इशारा करने के बावजूद बस नहीं रोकने की शिकायत मिलने पर संबंधित चालक-कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

कल है रक्षाबंधन, ये रहेगा मुहूर्त

इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। राखी बांधने का शुभ समय 28 अगस्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है।

यह भी पढ़ें- बिजली महादेव मंदिर में आस्था से खिलवाड़! शराब की सैकड़ों बोतलें मिलीं, 12 क्विंटल कचरा उठाया

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

हिमाचल में भी इसी अवधि को शुभ माना जा रहा है। इस तरह इस बार रक्षाबंधन पर हिमाचल में भाइयों को छुट्टी और बहनों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दिन घर से दूर रहने वाले भाई-बहन भी आसानी से एक-दूसरे तक पहुंच सकेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें