#अपराध
August 27, 2026
हिमाचल : बाइक पर चरस की बड़ी खेप लेकर जा रहे थे दो दोस्त, पुलिस ने नाके पर किए गिरफ्तार
नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी पुलिस
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला नूरपुर की पुलिस टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल के माध्यम से चरस की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक बाइक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 402 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पठानकोट का रहने वाले हैं। आरोपितों की पहचान-
पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।