शिमला। मौसम ने एक बार फिर हिमाचल में करवट ली है। अप्रैल की बदलती फिजा के बीच आज प्रदेश के कई हिस्सों में बादल सक्रिय रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने खासतौर पर चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में छात्र से रैगिंग, आरोपी को किया निष्कासित; चिंता में परिजन

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

प्रदेश के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंडक का एहसास फिर से बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लग्जरी गाड़ी में मिला ढेर सारा नशा, छह पंजाबी युवक धरे, 19 से 22 है सभी की उम्र

इन जिलों में मौसम रहेगा साफ

वहीं शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में दिनभर आसमान साफ रह सकता है और मौसम स्थिर बना रहेगा।

20 अप्रैल के बाद खुलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद 24 अप्रैल तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार, जयराम बोले- पहले बिहार गए थे..वहां बोलेरो में फिट हुई कांग्रेस

तापमान में आएगी बढ़ोतरी

मौसम के खुलने के बाद तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें