शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों हिमाचल प्रदेश दौरे पर हैं। आज राष्ट्रपति मुर्मू अटल टनल जाने वाली थी। उनका पूरे दिना का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है। 

लाहौल नहीं जाएंगी राष्ट्रपति मूर्मू

इस दौरे को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। मगर अब सभी योजनाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला पूरी तरह एहतियात के तौर पर लिया है- ताकि किसी भी संभावित जोखिम और असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नहीं पहुंची HRTC की e-बसें, निगम ने कंपनी को ठोका 8 करोड़ का जुर्माना

जानें क्या रही वजह

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश व घने बादल छाए रहने से हालात प्रभावित हुए हैं। ऐसे मौसम में यातायात संचालन और सुरक्षा प्रबंधन दोनों ही चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं, खासकर जब मामला VIP दौरे का हो।

 

अटल टनल का दौरा भी हुआ रद्द

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूरे हालात का आकलन किया। समीक्षा के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि मौजूदा परिस्थितियों में दौरे को स्थगित करना ही बेहतर और सुरक्षित विकल्प है। अधिकारियों का मानना है कि मौसम की अनिश्चितता के बीच दौरे को सुचारू रूप से संपन्न कराना संभव नहीं था।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार ने नहीं चुकाया हिमकेयर का बकाया : हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में भरना होगा पूरा बिल

नया कार्यक्रम होगा तय

इस दौरे को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं, लेकिन खराब मौसम ने सभी योजनाओं पर विराम लगा दिया। हालांकि, प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा और परिस्थितियां सामान्य होंगी, दौरे का नया कार्यक्रम तय किया जा सकता है।

 

सुरक्षा से नहीं होगा समझौता

प्रशासन ने एक बार फिर साफ किया है कि आम जनता और VIP की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है- इसके साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें