मंडी। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां देश-विदेश के सैकड़ों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इतना ही नहीं बुहत सारे बाहरी लोग हिमाचलियों से शादी करके हिमाचल में ही बस भी गए हैं। हिमाचली शादियों में विदेशी मेहमानों का आने से चार चांद लग जाते हैं।

हिमाचली शादी में जमकर झूमे विदेशी

ताजा मामला मंडी जिले से सामने आया है- जहां ऑस्ट्रेलिया से आए तीन मेहमानों ने हिमाचली शादी में खूब एन्जॉय किया। विदेशियों ने जहां हिमाचली कपड़े पहनने का आनंद लिया वहीं मंडयाली धाम का भी स्वाद चखा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बस में गिरी पहाड़ी, महिलाओं समेत कई लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

ऑस्ट्रेलिया से आए हैं खास मेहमान

आपको बता दें कि ये तीनों मेहमान ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो से डिप्टी मेयर, मंडी निवासी अभिषेक अवस्थी के छोटे भाई अछुतम अवस्थी की शादी में शामिल होने आए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ट्रेसी मॉस, विक्की पीयर्स और ब्रूक शार्प ने पहली बार भारतीय विवाह समारोह का हिस्सा बनकर अनूठा अनुभव प्राप्त किया है।

भारतीय परिधान और सांस्कृतिक अनुभव

ट्रेसी मॉस ने भारतीय परिधानों की खरीदारी और उन्हें पहनने का आनंद लिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, विशेषकर पहाड़ों, सूर्योदय, और चांदनी रातों की प्रशंसा की। ट्रेसी ने कहा कि भारतीय परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा और वे भविष्य में भी भारत और हिमाचल आने की इच्छा रखती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गोभी के खेत में चिट्टा लेते अरेस्ट हुआ JE साहब का लाडला, दोस्तों ने दी दगा- हुए फरार

स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव

हरे बालों के कारण ब्रूक शार्प स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। उन्होंने बताया कि लोग उनके बालों की प्रशंसा करते थे, जिससे उन्हें खुशी मिली। हिमाचल के लोगों की गर्मजोशी और स्वागत-सत्कार ने उन्हें अपने परिवार जैसा महसूस कराया।

 

विक्की पीयर्स ने अभिषेक अवस्थी की नेतृत्व क्षमता और उनके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के अनुभव साझा किए। उन्होंने अभिषेक को एक बेहतरीन इंसान और करिश्माई नेता बताया, और हिमाचल में उनके परिवार से मिलकर खुशी जाहिर की। इन मेहमानों के अनुभव भारतीय विवाह की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें