कांगड़ा। हिमाचल पंचायत चुनाव के नतीजों ने इस बार बैजनाथ क्षेत्र की लुआई पंचायत में एक नई कहानी लिख दी है। महज 21 वर्ष की उम्र में नवीनता ने प्रधान पद का चुनाव जीतकर न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि गांवों की राजनीति में अब युवा चेहरे तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं।

हिमाचल की इस पंचायत ने चुनी सबसे युवा प्रधान

उनकी जीत के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इसे नई सोच को मिला जनसमर्थन मान रहे हैं। लुआई पंचायत के मतदाताओं ने इस बार अनुभव और परंपरागत राजनीति से अलग हटकर एक युवा उम्मीदवार पर भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में जीत का चौका : लगातार चौथी बार उप-प्रधान चुने गए दिनेश ठाकुर

21 साल की नवीनता के सिर सजा जीत का ताज

चुनाव प्रचार के दौरान नवीनता ने लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय मुद्दों को समझने और विकास को प्राथमिकता देने की बात रखी थी। यही वजह रही कि बड़ी संख्या में मतदाताओं ने उनके पक्ष में मतदान किया।

पंचायत के लिए एक नई शुरुआत

चुनाव परिणाम सामने आते ही गांव में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बुजुर्गों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक ने नवीनता को शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने इसे पंचायत के लिए एक नई शुरुआत बताया। ग्रामीणों का कहना है कि युवा नेतृत्व होने के कारण पंचायत के विकास कार्यों में नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मिसेज CM के विस क्षेत्र में खेला- पूर्व मंत्री के भतीजे ने 610 वोटों के अंतर से जीती प्रधानी

छोटी उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नवीनता की जीत विशेष इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि इतनी कम आयु में पंचायत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होता। अब उनके सामने गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी। पंचायत के लोगों को विश्वास है कि वह सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगी।

गांव की नई सोच

ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर यह धारणा रहती है कि नेतृत्व केवल लंबे राजनीतिक अनुभव वाले लोगों के हाथ में होना चाहिए, लेकिन लुआई पंचायत के मतदाताओं ने इस सोच को बदलने का प्रयास किया है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि अगर किसी में काम करने का जज्बा और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा हो तो उम्र सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनती।

यह भी पढ़ें- 24 साल की प्रधान, 26 का उप-प्रधान : हिमाचल की इस पंचायत ने युवाओं को दिया मौका, पेश की मिसाल

युवाओं में भारी उत्साह

पंचायत के युवाओं में भी इस जीत को लेकर खासा उत्साह है। उनका मानना है कि अब युवाओं की समस्याओं और सुझावों को पंचायत स्तर पर अधिक महत्व मिल सकेगा। वहीं महिलाओं ने भी एक युवा महिला के प्रधान बनने पर खुशी जताई है और इसे सशक्त नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

नई पीढ़ी का भागीदारी

लुआई पंचायत में नवीनता की यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि बदलती ग्रामीण सोच, युवा नेतृत्व पर बढ़ते विश्वास और नई पीढ़ी की भागीदारी का प्रतीक बनकर सामने आई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में विवाद : ढाई घंटे तक गायब रही मतपेटी, खूब मचा हल्ला- आयोग से जांच की मांग

पूरे इलाके में हो रही चर्चा

आने वाले समय में पंचायत के विकास कार्यों के जरिए नवीनता पर लोगों की उम्मीदों की असली परीक्षा होगी। मगर फिलहाल उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनकर नई मिसाल कायम कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें