शिमला। भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली महान गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे संगीत प्रेमियों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशा भोसले का निधन

आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के प्रसिद्ध ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए थी और फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें : बाबा बालकनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब - एक दिन में चढ़ा 25 लाख से ज्यादा का चढ़ावा

कल रात आया हार्ट अटैक

परिवार की ओर से उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। जैसे ही उनके निधन की सूचना सामने आई, पूरे देश में शोक का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटी लगातार उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शोक की लहर दौड़ गई है

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी और हर दौर में अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता। उनके गाए गीत आज भी हर पीढ़ी के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई भाषाओं में गाने गाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने निकाली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 808 पद, हर महीने मिलेगी 30 हजार सैलरी

संगीत इंडस्ट्री को बड़ा झटका

उनके जाने से संगीत जगत में एक ऐसी खाली जगह बन गई है, जिसे भर पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन माना जा रहा है। उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें