मंडी। हिमाचल प्रदेश ने अपना एक और वीर जवान खो दिया है। वीरभूमि हिमाचल के कई जवानों ने देश सेवा के लिए अपने प्राण त्यागे हैं। अब राजस्थान के जैसलमेर में तैनात मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल स्थित नवाही के सैनिक रामलाल का ड्यूटी पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कल उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
एक और जवान पंचतत्व में विलीन
वीर जवान रामलाल को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों के अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर कर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। रामलाल को उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खुद को अफसर बता ठग ने विधवा को जाल में फंसाया, पति की पेंशन से चला रही थी परिवार
तिरंगे में लिपटे पति को देख बेसुध हुई पत्नी
बताया जा रहा है कि वर्तमान में रामलाल जैसलमेर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कल सुबह ही उनकी पार्थिव देह उनके घर पहुंची। पति को तिरंगे में लिपटा देख पत्नी रो-रो कर बेसुध हो गई। रामलाल की पत्नी ने वंदे मातरम और जय भारत के नारों के साथ अंतिम विदाई दी।
परिवार में छाया मातम
रामलाल को असमय खोने से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। रामलाल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस गमगीन घड़ी में पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदार और आसपास के लोग रामलाल के परिवार को ढांढस बांधने आ रहे हैं।
हार्ट अटैक के संकेत-
विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।
- लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
- दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
- किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
- रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
- बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी को परेशान करता था फौजी पति, पिता से आखिरी बार की बात और कहा...
हार्ट अटैक आने पर क्या करें?
- कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
- ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
- बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें।
