धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) में अजीबो-गरीब मामला पेश आया है। यहां बोर्ड को बीते शुक्रवार को एक धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई है, जिसमें एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। 

शिवांक नामक लड़के ने किया मेल

बताया जा रहा है कि मेल शिवांक नामक छात्र द्वारा की गई है और इस मेल में अपनी असंतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि 2024 की परीक्षा में फेल होने के बाद उसने यह कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से घर लौट रहे थे बाराती, गहरी खाई में गिरी गई कार

ई-मेल में क्या लिखा था?

ई-मेल का सब्जेक्ट था कि "बच के रहना गोली से टपका दूंगा…" और मेल के भीतर लिखा था: "एचपी बॉस तुम तो गए। मेरे रिजल्ट में फेल किया था न। अब गए तुम, ठीक है ना। गुडबाय एंड सीयू अगेन। बम से उड़ा दूंगा। समझ आया-2024 में फेल किया है मेरे को… गुडबाय एचपी बॉस।"

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर बैठे एक ही गांव के दो लोगों ने त्यागे प्राण

बोर्ड की प्रतिक्रिया

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव, डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों से परेशान विद्यार्थियों द्वारा इस प्रकार की धमकी भरी मेल बोर्ड को समय-समय पर मिलती रहती हैं। हालांकि, शुक्रवार को मिली इस मेल के बारे में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा कोई ई-मेल बोर्ड को प्राप्त हुआ है, तो इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता महाराज- जिनके गढ़ में एक साथ विराजते हैं शिव और शक्ति

पुलिस को किया जाएगा सूचित

इस धमकी भरी मेल के संदर्भ में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के बारे में अपनी असंतुष्टि जाहिर करने के लिए हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए और किसी भी प्रकार की धमकी देना अपराध है। वहीं, इस घटना ने परीक्षा परिणामों के बाद छात्रों के मानसिक दबाव और उनके प्रतिक्रियाओं को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा किया है। बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों द्वारा उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे मामले फिर से सामने न आएं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें