#हादसा
February 8, 2025
हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर बैठे एक ही गांव के दो लोगों ने त्यागे प्राण
दोनों लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया था दम
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिले के चौपाल क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त इस कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए ये दोनों लोग एक ही गांव के थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जबकि, पूरे गांव में चीख-पुकार मच हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर शाम चौपाल-झीना रोड पर चंबी के पास पेश आया है। एक ही गांव के दो लोग कार नंबर HP08A-4595 पर सवार होकर चंबी से बदलावग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंबी के पास ड्राइवर का कार पर से संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जबकि, उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो तुरंत हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर रात करीब 9 बजे दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी।
हादसे का शिकार हुए दोनों लोग चौपाल के बदलावग (चिऊना) गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला संजीव गांधी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।