शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 15 अगस्त को आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस 2025 का राज्य स्तरीय समारोह हिमाचल के मंडी जिला के सरकाघाट में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस मुख्य आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे आरंभ होगा।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी
राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों की अध्यक्षता राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य करेंगे। आयोजन को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, विभागीय अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश भेज दिए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जनजातीय जिला की बेटी श्वेता ने AIAPGET परीक्षा में किया टॉप, देश भर में पाया पहला स्थान
कौन कहां फहराएगा तिरंगा
- ऊना – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
- शिमला – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- सोलन – स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल
- धर्मशाला (कांगड़ा) – कृषि मंत्री चंद्र कुमार
- चंबा – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- रिकांगपिओ (किन्नौर) – राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
- बिलासपुर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- हमीरपुर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह
- नाहन (सिरमौर) – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- केलांग (लाहौल-स्पीति) – नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी
- कुल्लू – आयुष मंत्री यदविंदर गोमा
- हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के राशन डिपुओं में कम मिलेगा आटा, चने की दाल और सरसों तेल भी लिस्ट से बाहर- जानें
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विभागों, विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को अपने-अपने स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : HRTC के पेंशनरों को राहत: 150 करोड़ कर्ज लेकर दिए जाएंगे लंबित वित्तीय लाभ; जानें कब
स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सरकार की प्राथमिकता यह है कि हर नागरिक इस पर्व में सक्रिय रूप से भाग लेकर देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करे।
