शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने जो तबाही मचाई, उसकी वजह से सब मॉनसून की वापसी की दुआ मांग रहे थे। अब मॉनसून की विदाई के साथ ही प्रदेश का मौसम साफ हो गया है। हालांकि अब गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा हो गया है।
ऊना जिले का पारा 35.7 डिग्री
विभिन्न जिलों में गर्मी का पारा 30 के पार है। ऊना जिले की बात करें तो यहां सर्वाधिक तापमान 35.7 डिग्री है। कुल्लू की बात करें तो यहां के बजौरा का तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी से खुश नहीं थी क्या 25 साल की नवविवाहिता ? खत्म कर लिया अपना जीवन
केलांग में 6.3 डिग्री का उछाल
प्रदेश के 13 शहर ऐसे हैं जहां तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। गौरतलब है कि प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। वहीं केलांग के तापमान में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री का उछाल आया है।
न्यूनतम पारा नॉर्मल से ज्यादा
6.3 डिग्री के उछाल के साथ केलांग का तापमान 24.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा ही चल रहा है। सोलन की बात करें तो यहां का तापमान सामान्य की तुलना में 4.1 डिग्री के उछाल के साथ 31.5 डिग्री हो गया है।
कल्पा का तापमान 25.6 डिग्री
राजधानी शिमला के तापमान में 3.5 डिग्री का उछाल आया है जिसके बाद यहां का तापमान 26.2 डिग्री हो गया है। कल्पा का तापमान 5.3 डिग्री के उछाल के साथ 25.6 डिग्री पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला के आरोप पर बोले SDM, रोजाना करती थी फोन.. घर तक पहुंच गई थी..
बढ़ रहा कई शहरों का तापमान
भुंतर की बात करें तो यहां का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री के उछाल के साथ 33.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी तरह दूसरे शहरों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अगले 6 दिन खिली रहेगी धूप
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिन तक प्रदेश में बारिश नहीं होगी। पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। इस वजह से तापमान में उछाल आएगा, खासकर दिन के तापमान में।
पर्यटन स्थलों में ये है तापमान
पर्यटन स्थलों की बात करें तो शिमला का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, मनाली का 26.8 डिग्री, धर्मशाला का 28 डिग्री, नारकंडा का 21.3 डिग्री और कुफरी का पारा 21.8 डिग्री सेल्सियस देखा जा रहा है।
