शिमला। हिमाचल प्रदेश की HAS अधिकारी ओशिन शर्मा अकसर कई वजहों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार वे दोबारा चर्चा में तब आईं जब उन्होंने अपने गोद लिए स्कूल में बच्चों को ब्लेजर बांटे। ब्लेजर पाने पर स्कूली बच्चों में बहुत खुशी और उत्साह देखने को मिला।
ओशिन शर्मा ने गोद लिया है स्कूल
HAS अधिकारी ओशिन शर्मा इस वक्त SDM शिमला (शहरी) हैं। शर्मा ने इसी साल केंद्र प्राथमिक पाठशाला ढली को गोद लिया था। बीते कल शर्मा ने स्कूल का दौरा किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल में चल रहा था "प्यार का इजहार" खेल, छात्रा के भाई ने काटा बवाल; बुलानी पड़ी पुलिस
शर्मा ने 112 बच्चों को बांटे ब्लेजर
स्कूल को गोद लेने का बाद ओशिन दूसरी बार स्कूल पहुंची। इस मौके पर उन्होंने 112 छात्रों को ब्लेजर बांटे। इस दौरान उनके साथ सहयोगी पुनीत शर्मा भी मौजूद रहे। पुनीत शर्मा दिल्ली के बिजनेसमैन हैं।
बच्चों के लिए हर संभव प्रयास- शर्मा
अधिकारी ओशिन शर्मा कहती हैं उनकी ये पहल सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के बीच के फासले को कम करने के लिए है। शर्मा कहती हैं कि वो ढली स्कूल के बच्चों के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच पर लगा था 300 करोड़ का सट्टा ! हिमाचल सहित 4 राज्यों में इनकम टैक्स की रेड में खुलासा
ब्लेजर मिलने पर बहुत खुश हुए बच्चे
बच्चे शर्मा द्वारा बांटे गए ब्लेजर पहनकर बहुत खुश नजर आए। वहीं स्कूल के केंद्र मुख्य शिक्षक लोकेंद्र नेगी ने ओशिन शर्मा व पुनीत शर्मा की सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर एक्टिव अधिकारी
अधिकारी ओशिन शर्मा चंबा जिले के भरमौर की रहने वाली हैं। हालांकि उनकी शुरुआती पढ़ाई कांगड़ा जिले के धर्मशाला और राजधानी शिमला से हुई है। ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
लाखों में हैं ओशिन के फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर शर्मा के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरी सोशल मीडिया साइट्स पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। शर्मा ने अपनी शादी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
यह भी पढ़ें: सावधान रहें हिमाचल के लोग ! प्रदेश के 11 जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
दूसरी बार SDM बनीं ओशिन शर्मा
HAS ओशिन शर्मा 2021 बैच की अधिकारी हैं। साल 2019 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर चुनी गईं। फिर साल 2020 में शर्मा ने दोबारा परीक्षा दी और उनका चयन बतौर SDM हुआ।
