मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आई तबाही के बारे में सब जानते हैं। इसी बीच अब DC मंडी का नाम चर्चा में आने लगा है। DC मंडी की चर्चा उनके काम के लिए हो रही है। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वो आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
कीचड़ में नंगे पाव चले DC
DC अपूर्व देवगन प्रभावितों से मिलने के लिए 15 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। इतना ही नहीं कीचड़ भरे रास्ते में नंगे पांव ही चल दिए थे। देवगन को अपनी परेशानी से ज्यादा बड़ी जनता की मुसीबत लगती है। देवगन का काम देख हर जगह उनकी प्रशंसा हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल-उत्तराखंड में कुदरत का कहर: अब चमोली में फटा बादल, 32 घर तबाह- 12 लोग लापता
आदर्शवादी लीडर बने देवगन
मंडी में इस बार बारिश कहर बनके बरपी है। सराज हो या धर्मपुर, बारिश ने बेहिसाब तबाही मचाई है। आपदाग्रस्त मंडी में प्रशासन लोगों की सहायता करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। DC अपूर्व देवगन एक आदर्शवादी लीडर की तरह अपनी टीम को लीड कर रहे हैं।
हर जगह देवगन की तारीफ
सोशल मीडिया पर अपूर्व देवगन के काम की जमकर तारीफ हो रही है। देवगन की कई तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में वे नंगे पैदल चलते दिख रहे हैं। देवगन नंगे पांव ही आपदा प्रभावित लोगों तक पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें : श्रीखंड महादेव यात्रा : रास्ते में पड़ी मिली तीन लोगों की देह, 3 हफ्ते पहले निकले थे घर से
जनता के बीच जाकर काम
आपदा आए क्षेत्रों में पहुंचने पर लोग जमकर देवगन की तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि DC मंडी अपनी परवाह किए बिना जनता के बीच जाकर कार्य कर रहे हैं। उनका ये काम प्रशंसा के काबिल है।
बिलासपुर, चंबा में दी सेवाएं
अपूर्व देवहन 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपना प्रोबेशन का समय बिलासपुर में बिताया है। फिर वे SDM बंजार और SDM करसोग के पद पर रहे। फिर देवगन ADC शिमला बने। DC मंडी होने से पहले वे DC चंबा के पद पर कार्यरत थे।
यह भी पढ़ें : फंस गई मंडी की सांसद कंगना: कोर्ट में होना होगा पेश, विवादित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
चंडीगढ़ के रहने वाले हैं देवगन
देवगन फरवरी 2024 से DC मंडी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। देवगन मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी पत्नी श्वेता देवगन वकील हैं। अपूर्व का जन्म 20 मार्च 1988 में हुआ। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. और मानव संसाधन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
