शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में कामकाज को लेकर कुछ फैसले लिए हैं। इसी में से एक फैसला अधिकारियों पर सख्ती लागू कर रहा है। CM ने आदोश दिए हैं कि सभी अधिकरारी सुबह 10 बजे ऑफिस पहुंचे और समय पर हाजिरि लगाएं।
"सचिवालय में अनुशासन की जरूरत"
CM सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक ले रहे थे जब उन्होंने ये आदेश जारी किए। CM ने कहा कि सचिवालय में अनुशासन व कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध उपस्थिति जरूरी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 80 लाख की चरस के साथ दो धरे, हिमाचल से खरीदी थी- युवाओं को करनी थी सप्लाई
नियुक्त किए जाएंगे नोडल अधिकारी
बता दें कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो इन घोषणाओं की प्रगति पर नजर रखेंगे। मीटिंग में CM ने स्पष्ट किया कि मुख्य सचिव और और प्रधान आईटी सलाहकार हर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे।
BJP गुटों में बंटी हुई पार्टी है- CM
ऐसे में योजनाओं और घोषणाओं की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा सके। वहीं जयराम ठाकुर की अनुराग व कंगना पर बयानबाजी पर मीटिंग के बाद CM ने कहा कि मैं तो काफी समय से कह रहा हूं कि BJP गुटों में बंटी हुई पार्टी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP चीफ का भाई 'रे*प' केस में अरेस्ट : लड़की से 50 साल बड़ा है आरोपी
सामने आया जयराम का दर्द- CM
CM ने आगे कहा कि जयराम ठाकुर का दर्द छलक कर सबके सामने आ गया है व अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लग रहे थे। CM बोले कि BJP के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। BJP सच्चाई पता करने के बजाय शोर मचाने का काम करती है।
कार्यकर्ता भेज लगवाए नारे- CM
BJP कभी विमल नेगी का केस लेकर आती है तो कभी टॉयलेट टैक्स की बातें करने लगती है। कभी मेरी विदेश यात्रा पर बातें बनाने लगते हैं। CM बोले कि BJP मेरे कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं को भेज मेरे खिलाफ नारे लगवाती है।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव पर गरमाई सियासत, सीएम सुक्खू बोले- निश्चिंत रहे भाजपा; तय समय से पहले करवाएंगे
बालूगंज में है स्पेशल सेल- CM
CM ने कहा कि मेरी छवि को बदनाम करने के लिए BJP एक सुनियोजित योजना के तहत काम कर रही है। बालूगंज में तो एक स्पेशल सेल खोला गया है। हम इससे घबराने वाले नहीं हैं।
