शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की नई वोल्वो बसें अब 2 जुलाई से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इन 24 लग्जरी बसों को CM सुखविंदर सिंह सुक्खू वाकनाघाट से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पहले चरण में इन  रूटों पर चलेंगी बसें

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे। ये नई वोल्वो बसें राज्य के यात्रियों को न सिर्फ़ बेहतर यात्रा सुविधा देंगी, बल्कि पर्यटन और धार्मिक यात्रा को भी नया आयाम देंगी।HRTC की योजना इन बसों को पहले चरण में उन रूटों पर चलाने की है जो कई महीनों से बंद पड़े थे। 

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल : आज होगी भारी से भारी बारिश, कई जिलों में बादल फटने-बाढ़ आने की चेतावनी

इन स्थानों पर भेजी जानी है नई बसें

इसके साथ ही वृंदावन, अयोध्या, जयपुर और अमृतसर जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए नई सीधी बस सेवाएं शुरू करने पर भी सरकार विचार कर रही है। साथ ही दिल्ली के कई पुराने व बंद हो चुके वोल्वो रूटों को दोबारा शुरू किया जा सकता है। इन संभावित रूटों पर अंतिम फैसला सोमवार तक लिया जा सकता है।

डेढ़ करोड़ की लागत से खरीदी गईं ये बसें

HRTC ने हाल ही में इन 24 अत्याधुनिक वोल्वो बसों को खरीदा है, जिनकी प्रति बस लागत लगभग ₹1.5 करोड़ है। अभी हाल ही में इनकी तकनीकी पासिंग करवाई गई और औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। अब ये बसें रूटों पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में आने वाला था नन्हा मेहमान, चेकअप करवाने गए थे अस्पताल- लौटते वक्त नदी में गिरी कार

इन बसों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक तकनीकी फीचर शामिल किए गए हैं। आरामदायक सीटिंग, वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वातानुकूलित वातावरण इन्हें खास बनाते हैं।

पर्यटन को मिलेगी उड़ान

CM सुक्खू की अगुवाई में हिमाचल सरकार परिवहन सेवाओं को पर्यटन के साथ जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। खासकर धार्मिक पर्यटन जैसे अयोध्या और वृंदावन के लिए सीधी और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 60 KM का सफर तय कर पढ़ने जाती थी अंजलि, कॉर्मस में किया टॉप; नाना-नानी हुए भावुक

यात्रियों को मिलेगी राहत

इन वोल्वो बसों के संचालन से जहां आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं HRTC को भी राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुराने रूटों के फिर से खुलने से स्थानीय स्टाफ को भी काम मिलेगा, जिससे निगम की कार्यशीलता में सुधार आने की संभावना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें