शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के मौके पर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने करवा चौथ की छुट्टी को लेकर अहम फैसला लिया है। अब इस दिन सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी। सरकार के इस फैसले से पति-पत्नी दोनों को एक साथ करवा चौथ का त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।
29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
सरकार की नई घोषणा के मुताबिक, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन पूरे हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यानी सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ घर पर रहकर करवा चौथ का त्योहार मना सकेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका- 3,950 पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
पहले सिर्फ महिला कर्मचारियों को मिलती थी छुट्टी
बता दें कि इससे पहले करवा चौथ के दिन मुख्य रूप से महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी। अब सरकार ने इस नियम में बदलाव किया है। पुरुषों को भी छुट्टी मिलने से पति-पत्नी दोनों साथ रहकर त्योहार की तैयारियां कर सकेंगे और करवा चौथ का पर्व परिवार के साथ मना सकेंगे।
स्कूल और कॉलेजों में भी रहेगी छुट्टी
करवा चौथ के मौके पर सिर्फ सरकारी दफ्तर ही नहीं, बल्कि स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। सरकार के आदेश के अनुसार 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी त्योहार के दिन छुट्टी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका- 3,950 पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
सरकार के फैसले से लोगों को मिली राहत
सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी है। खासकर उन परिवारों के लिए यह फैसला राहत देने वाला है, जहां पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। अब दोनों एक साथ छुट्टी लेकर करवा चौथ का त्योहार मना सकेंगे।
