कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रेक पर एक इजरायली पर्यटक लापता चल रहा था। इस पर्यटक की खोजबीन लगातार की जा रही थी। पर्यटक को जंगलों, पहाड़ों और ट्रेकिंग ट्रेल्स में खोजा जा रहा था। राहत की खबर है कि पर्यटक सही सलामत रेस्क्यू कर लिया गया है।

9 दिन बाद मिला सैमुअल

6 जून को सैमुअल वेंगरिनोविच (30) त्रियुंड ट्रेक पर निकले थे। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें : आधा महीना बीत गया- 3 लोगों का नहीं चल पाया पता, जंगली सब्जी खाने के बाद से चल रहे हैं लापता

दोस्त एडिब्लम ने मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में सैमुअल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने सैमुअल को खोजने के लिए जांच तेज कर दी थी। 

अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट सुरक्षा का मामला

विदेशी पर्यटक के भारत में लापता होने के चलते मामला अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट सुरक्षा का बन गया जिसके चलते लापता की तलाश तेज कर दी गई। बता दें कि सैमुअल को थाथरी क्षेत्र से रेसक्यू किया गया, उनपर पर किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सैमुअल को खाना खिलाया और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : मोड़ पर बिगड़ा ड्राइवर का बैलेंस, गहरी खाई में गिरी कार- दो में से एक के निकले प्राण

जानकारी के मुताबिक थाथरी क्षेत्र के लोगों ने पर्यटक को देखा। पर्यटक कमजोर, थका हारा झाड़ियों के बीच बैठा था। उसकी हालत गंभीर नजर आ रही थी। लोगों ने उसे पहचान लिया कि ये वही पर्यटक है जिसके लापता होने की खबर कई दिनों से चल रही थी। 

इजराइली दूतावास को भेजी सूचना

वहीं, पुलिस को सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पर्यटक को टांडा मेडिकल कॉलेज ले गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इजराइली पर्यटक सैमुअल की हालत में काफी सुधार है। मामले में इजराइली दूतावास और पर्यटक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें