कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू हो रही हैं। 10वीं की परीक्षा हिंदी और 12वीं की परीक्षा अर्थशास्त्र के पेपर से शुरू होगी। हालांकि, बारिश और बर्फबारी के कारण उदयपुर और पांगी क्षेत्र में परीक्षा प्रश्नपत्र अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। 

सड़के बंद होने के चलते दिक्कतें 

उदयपुर और पांगी के क्षेत्रों में सड़कें बंद होने के कारण इन क्षेत्रों में प्रश्नपत्र नहीं भेजे जा सके हैं। हालांकि, कुल्लू तक प्रश्नपत्र भेजे जा चुके हैं और अब उन्हें पांगी और उदयपुर तक पहुंचाने के लिए सरकार से हेलिकाप्टर सुविधा की मांग की गई है। 

 

यह भी पढ़ें : बर्फ का दीदार करने की चाह ने छीन ली डॉक्टर की जिंदगी, दोस्त गंभीर घायल

 

हेलिकाप्टर से प्रश्नपत्र पहुंचाने की कोशिश

यदि मौसम साफ नहीं हुआ और सड़कें खुल नहीं पाई तो हेलिकाप्टर के माध्यम से भी प्रश्नपत्रों की आपूर्ति करना मुश्किल हो सकता है। ऐसी स्थिति में, शिक्षा बोर्ड को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कुछ शुरुआती दिनों को स्थगित करने का विचार करना पड़ सकता है। 

 कुल 1,93,298 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

बता दें कि प्रदेश में 1,93,298 नियमित और एसओएस विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। राज्यभर में 2300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और शिक्षा बोर्ड ने सभी केंद्रों में प्रश्नपत्र भेज दिए हैं, सिवाय पांगी और उदयपुर के। 

 

यह भी पढ़ें : दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, होटल के कमरे में सोते वक्त हुई अनहोनी

क्या कहता है बोर्ड

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव, डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि यदि मौसम साफ रहता है, तो हेलिकाप्टर के माध्यम से प्रश्नपत्र जल्द ही इन क्षेत्रों में पहुंच जाएंगे। यदि ऐसा नहीं होता है और प्रश्नपत्र नहीं पहुंच पाते हैं, तो इन क्षेत्रों में परीक्षाएं स्थगित की जा सकती हैं और फिर नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें