दिल्ली। भारत में सोमवार, 22 अप्रैल को सोने ने इतिहास रच दिया। पहली बार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये के पार पहुंच गई। कई महीनों से लगातार हो रही तेजी के बाद यह अब तक की सबसे ऊंची छलांग मानी जा रही है।
देशभर में 1 ग्राम शुद्ध सोना 10,000 से ऊपर
अब भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों में 1 ग्राम सोने की कीमत 10,000 रुपये से अधिक दर्ज की गई है।
-दिल्ली: ₹10,150 प्रति ग्राम
- मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा, बेंगलुरु: ₹10,135 प्रति ग्राम
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला
ग्राहकों को इतनी ऊंची कीमतें चौंका रही हैं। कुछ लोग खरीद से पीछे हट रहे हैं तो कई इसे निवेश का सुनहरा मौका मान रहे हैं।
ग्लोबल तनाव और डॉलर की कमजोरी है बड़ी वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और वैश्विक मंदी की आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इससे सोने की ओर रुझान तेजी से बढ़ा है। अब शेयर बाजार और विदेशी मुद्रा के मुकाबले लोग सोने को ज्यादा सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 16 साल बाद जिंदा लौटा फौजी जवान, पत्नी ने रची थी साजिश- यहां जानिए घर वापसी की कहानी
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह तेजी और रफ्तार पकड़ सकती है। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में सोना नया रिकॉर्ड बना रहा है।
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों में अचानक जो उछाल देखा गया है, उसकी जड़ें अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव में छुपी हैं। दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं फिलहाल व्यापार युद्ध के मुहाने पर खड़ी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही फिलहाल टैरिफ बढ़ाने पर रोक लगा दी हो, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से समाप्त करने का कोई ठोस ऐलान नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : धर्मशाला में IPL: सबसे सस्ते टिकट आधे घंटे में बिके, अब 3 हजार का मिलेगा- यहां जानें कैसे खरीदें
इस बीच, ट्रेडिंग वॉर की आशंका और वैश्विक स्तर पर मंदी के डर ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। नतीजा यह हुआ है कि दुनिया भर में निवेशक अब शेयर बाजार और विदेशी मुद्रा जैसे जोखिम भरे विकल्पों की बजाय, सुरक्षित माने जाने वाले सोने की ओर तेज़ी से रुख कर रहे हैं।
जब अर्थव्यवस्था डगमगाए, तब सोना ही सबसे बड़ा भरोसा
इतिहास गवाह है कि जब-जब विश्व की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल मंडराते हैं, तब निवेशकों का सबसे भरोसेमंद साथी सोना ही बनता है। मौजूदा समय में यही दोहराव फिर से सामने आ रहा है।
भारत में आज, यानी 22 अप्रैल को, 24 कैरेट सोने की कीमत ने पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 1 ग्राम सोना 10,135 से 10,150 रुपये तक बिक रहा है।
सोना खरीदने को लेकर लोगों की दो राय
इस जबरदस्त उछाल ने आम ग्राहकों को हैरान कर दिया है। कुछ लोग अब इतने महंगे सोने से दूरी बना रहे हैं, जबकि कुछ इसे लॉन्ग टर्म निवेश का सुनहरा मौका मानकर खरीदारी कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच तनाव और गहराता है या टैरिफ की अनिश्चितता बनी रहती है, तो आने वाले समय में सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।
वहीं, शेयर बाजार में भी आज कुछ सुधार देखने को मिला है। लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि टैरिफ का असर धीरे-धीरे ही खत्म होगा। तब तक सोना निवेश का सबसे सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बना रहेगा।
