ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि पूर्व विधायक गणेश दत्त ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत कर विधानसभा की दहलीज को पार भी  किया था।

1985 में विधायक चुने गए

 वे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए थे। भरवाल न केवल एक राजनेता थे, बल्कि ओबीसी-एससी समाज की आवाज़ भी थे। वे ओबीसी-एससी कल्याण मंडल हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महिला प्रधान ने किया कांड- पति और ससुर के खातों में भेजे सरकारी पैसे, हुई सस्पेंड

राजनीति से पहले समाजसेवा

गणेश दत्त भरवाल का जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा। उनका राजनीतिक करियर भले ही एक बार विधानसभा पहुंच कर सीमित रहा हो, लेकिन उनका सामाजिक योगदान कभी नहीं रुका। वे अंतिम समय तक स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बन रही शराब की तस्करी : लोहे के पाइप में छिपाकर पहुंचाई लखनऊ, 1 करोड़ है कीमत

चिंतपूर्णी क्षेत्र में शोक की लहर

भरवाल के निधन की खबर मिलते ही चिंतपूर्णी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कई नेताओं ने उन्हें मृदुभाषी, कर्मठ और लोगों के बीच रहने वाला नेता बताया।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।