हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के क्यारियां गांव से आई एक खबर ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। यहां से देश की सेवा कर रहे मनीष कुमार की शहादत की खबर सामने आ रही है। बताय जा रहा है कि वे श्रीनगर में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही शहीद हो गए।
CRPF में थी तैनाती
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में श्रीनगर में तैनात मनीष कुमार के शहीद होने की सूचना सामने आई है। जैसे ही यह खबर गांव और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल गमगीन हो उठा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर नहीं लौटी थी DAV स्कूल की छात्रा, पुलिस ने 4 राज्य में खोजा- MP से बरामद
कुटलैहड़ में शोक का माहौल
बताया जा रहा है कि मनीष कुमार, श्री रामपाल के सुपुत्र थे और लंबे समय से देश सेवा में समर्पित थे। उनकी शहादत की खबर ने परिवार के साथ-साथ पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र को झकझोर दिया है।
मिलनसार स्वभाव के थे मनीष
ग्रामीणों का कहना है कि मनीष मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जिन्हें गांव के लोग गर्व से याद करते थे। फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी और पार्थिव देह के गांव पहुंचने के संबंध में सूचना का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा
सांसद अनुराग ठाकुर ने जताया शोक
हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ के क्यारियां निवासी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल श्रीनगर में तैनात मनीष कुमार की शहादत की सूचना अत्यंत कष्टदायी है।
उन्होंने कहा कि माँ भारती के प्रति उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। सांसद ने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली के दिन मौसम भी बदलेगा अपना रंग, बारिश और तेज हवा का अलर्ट- जानें
पूरी जानकारी का किया जा रहा इंतजार
गांव में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं, प्रशासन से आधिकारिक पुष्टि और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
