हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह खत्म होते ही स्कूली बच्चे CM ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आसपास जमा हो गए।
पीठ पर ऑटोग्राफ लेने की जिद
बच्चों में मुख्यमंत्री का ऑटोग्राफ लेने की होड़ मच गई। मगर उनकी फरमाइश कुछ ऐसी थी कि मुख्यमंत्री भी मुस्कुराने लगे। बच्चे मुख्यमंत्री से कॉपी, डायरी या हाथ पर हस्ताक्षर करवाने के बजाय अपनी शर्ट की पीठ पर ऑटोग्राफ चाहते थे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : HRTC बस और बाइक की टक्कर, रक्षा बंधन से कुछ दिन पहले बहनों ने खोया भाई
बच्चों ने की CM से जिद
एक के बाद एक विद्यार्थी मुख्यमंत्री से अपनी कमीज के पीछे हस्ताक्षर करने का आग्रह करने लगे। बच्चों की इस अनोखी जिद और उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री भी उनके बीच सहज अंदाज में नजर आए।
मुख्यमंत्री को माननी पड़ी बात
मुख्यमंत्री ने पहले बच्चों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह उनकी कमीज की पिछली तरफ ऑटोग्राफ करेंगे तो शायद उनके मम्मी-पापा उनसे नाराज हो सकते हैं। मुख्यमंत्री की यह बात सुनकर बच्चे कुछ पल के लिए रुके, लेकिन ऑटोग्राफ लेने का उत्साह कम नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी : पांच जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मंडरा रहा खतरा
शर्ट की पिछली तरफ ऑटोग्राफ किए
विद्यार्थी लगातार अपनी शर्ट की पीठ पर ही मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर करवाने की जिद करते रहे। बच्चों की मासूम फरमाइश और उत्साह देखकर आखिरकार मुख्यमंत्री ने उनकी बात मान ली। उन्होंने बच्चों की शर्ट की पिछली तरफ ऑटोग्राफ किए।
खिल उठे बच्चों के चेहरे
मुख्यमंत्री से अपने कपड़ों पर हस्ताक्षर मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। कई बच्चे इस पल को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। उनके लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह का यह अनुभव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और उनका ऑटोग्राफ लेने का यादगार पल भी बन गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, यहां जानें कब और कहां
समारोह में बच्चों ने दिखाया उत्साह
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी भी विद्यार्थियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही।
विद्यार्थियों से CM को घेर लिया
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री बच्चों के बीच पहुंचे तो विद्यार्थियों ने उन्हें घेर लिया। कोई उनसे मिलने की कोशिश कर रहा था तो कोई ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्साहित था। इसी दौरान शर्ट की पीठ पर ऑटोग्राफ लेने की बच्चों की फरमाइश ने पूरे माहौल को हल्का-फुल्का और यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने HC के सामने पेश किए आंकड़े, प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा GOVT JOBS पद खाली
चर्चा का विषय बना मुख्यमंत्री का व्यवहार
औपचारिक कार्यक्रम के बीच बच्चों की यह मासूम जिद और मुख्यमंत्री का उसे स्वीकार करना समारोह के सबसे अलग पलों में शामिल रहा। बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का यह सहज व्यवहार भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।
