शिमला। आर्थिक चुनौतियों और कर्ज के दबाव से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दे रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2025.26 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2 लाख 83 हजार 626 रुपये तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9ण्8 प्रतिशत अधिक है।
पर्यटन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल
पर्यटन राज्य के रूप में पहचान रखने वाले हिमाचल के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पहली बार राज्य में एक साल के भीतर सैलानियों की संख्या ने 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर लगभग 3 करोड़ 11 लाख तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले कभी भी यह संख्या 2 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई थी।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी देंगे हिमाचल को बड़ी सौगात, लोगों का सच होगा वर्षों पुराना सपना; जानें
अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य की विकास दर में भी सुधार दर्ज किया गया है। स्थिर मूल्यों पर विकास दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है। वहीं राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं।
बिजली क्षेत्र से बढ़ी आय
राज्य के ऊर्जा क्षेत्र ने भी आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पावर प्रोजेक्ट्स से मिलने वाला राजस्व लगातार बढ़ रहा है और दिसंबर 2025 तक राज्य को हजारों करोड़ रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। आने वाले महीनों में इसमें और वृद्धि की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य के दावों को ठेकेदार ने दिखाया ठेंगा, कंक्रीट की जगह पत्थरों का किया इस्तेमाल
महंगाई पर काबू
आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि राज्य में महंगाई दर में गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों में महंगाई लगभग शून्य के करीब पहुंच गई है, जबकि कुल उपभोक्ता मूल्य सूचकांक भी काफी नीचे आया है। इससे आम जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पर्यटन बना अर्थव्यवस्था का सहारा
राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र का योगदान लगातार बढ़ रहा है। जीडीपी में इसका हिस्सा लगभग 7.7 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो यह दर्शाता है कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन एक मजबूत स्तंभ बन चुका है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दरकी पहाड़ी : घरों पर गिरा भारी मलबा, लोगों में दहशत; मची चीख-पुकार
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का असर अब दिखने लगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़े निर्णय लेने जरूरी हैं, ताकि संसाधनों का सही उपयोग हो सके और आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है और विकास दर 8.3 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने इसे सरकार की नीतियों और योजनाओं का परिणाम बताते हुए कहा कि आने वाले समय में राज्य की आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।
