शिमला। हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। राजधानी शिमला के राजभवन पीटरहॉफ में आयोजित भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया है।

खास दिन पर सरकारी लापरवाही

आज के दिन जहां हर हिमाचली खुद पर गर्व महसूस कर रहा है। वहीं, इस खास दिन पर एक ऐसी सरकारी लापरवाही हुई है- जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस लापरवाही को लेकर लोग सुक्खू सरकार का मजाक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ग*न डाउन, कई तरह की राइ*फल के साथ 9 लोग गिरफ्तार

CM सुक्खू का नाम ही गलत

दरअसल, इस खास आयोजन के लिए जो शिक्षा विभाग द्वारा निमंत्रण पत्र जारी किया गया- उसमें बहुत सारी गलतियां हैं। आलम ऐसा कि निमंत्रण पत्र में प्रदेश के मुखिया CM सुक्खू का नाम तक गलत लिखा गया है।

गलतियों का भरमार

इसके अलावा और भी कई सारे शब्द जैसे कि अंतरराष्ट्रीय, है, उपलक्ष्य आदि शब्दों में गलतियां की गई हैं। निमंत्रण पत्र में इन शब्दों को ऐसे लिखा गया है-

  • सुक्खू को सुख्खू
  • अंतरराष्ट्रीय को अंर्तराष्ट्रीय
  • है को हैं
  • उपलक्ष्य को उपलक्ष

यह भी पढ़ें : सेना में लेफ्टिनेंट बना फौजी साहब का बेटा, परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा

व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया कार्ड

ये निमंत्रण पत्र व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर हुआ है। यह कार्ड हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के निदेशक की ओर से है। मगर इस कार्ड को लोक संपर्क विभाग और हिमाचल प्रदेश लोक संपर्क विभाग के व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप में भेजा गया है।

गलती से सर्कुलेट हुआ मैसेज

वहीं, हिमाचल सरकार के शिक्षा विभाग सचिव राकेश कंवर का कहना है कि ये ड्राफ्ट मैसेज था। तकनीकी खराबी के कारण ये गलत टाइप हो गया था, लेकिन अब इसे ठीक कर लिया गया था। मगर गलती से पहले वाला मैसेज ही सबको सर्कुलेट हो गया। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।