शिमला। संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा-2024 के नतीजे घोषित कर दिए। इस परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हरियाणा की हर्षिता गोयल दूसरे नंबर पर और वेल्लोर के अर्चित पराग डोंगरे तीसरे स्थान पर रहे। मेरिट लिस्ट के टॉप 5 स्थानों में किसी हिमाचली को जगह नहीं मिली है।

 

टॉपर्स की लिस्ट में गुजरात के मार्गी चिराग शाह चौथे नंबर पर हैं, जबकि दिल्ली से इजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले आकाश गर्ग को पांचवी रैंक मिली है।

टॉप 25 में लड़के आगे

सिविल सेवा के नतीजों में इस साल टॉप 25 रैंक में 11 लड़कियां और 14 लड़के हैं, वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स ने दो स्टेज में होने वाली इस मुश्किल परीक्षा को पास किया है। चुने गए उम्मीदवारों में 335 सामान्य वर्ग से, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से, 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं 160 अनुसूचित जाति (SC) और 87 अनुसूचित जनजाति (ST) से हैं।

 

यह भी पढ़ें : कार में बंद युवक की नाक से निकल रही थी झाग, परिजनों को बुरी हालत में मिला बेटा

मंगलवार को जारी हुआ रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC 2024 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। प्री, मेंस और इंटरव्यू के बाद कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में आया है। इसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे के नाम पहले स्थान पर है। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान मिला है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

टॉप 10 कैंडिडेट्स के रोल नंबर और नाम

1.  0240782 शक्ति दुबे
2.  0101571 हर्षिता गोयल
3.  0867282 डोंगरे अर्चित पराग
4.  0108110 शाह मार्गी चिराग
5.  0833621 आकाश गर्ग
6.  0818290 कोमल पुनिया
7.  6902167 आयुषी बंसल
8.  6613295 राज कृष्ण झा
9.  0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10.  5400180 मयंक त्रिपाठी

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें