कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। विधानसभा फतेहपुर के अंतर्गत नगाल पंचायत के घेट (चंदवह) गांव का 32 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बेटे के लापता हो जाने से उसके परिजन काफी परेशान है।

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता

परिजन बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। लापता व्यक्ति के परिजन उसके सही-सलामत घर लौटने की कामना कर रहे हैं। परिजनों ने जनता और पुलिस से उनके बेटे को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 6500 मेधावी स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप, नामों की लिस्ट हुई जारी

बस में हुआ था सवार

 

परिजनों का कहना है कि उनका बेटा बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी बीती 3 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे लुधियाना से मुकेरियां जाने वाली बस में सवार हुआ था। इसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने अपने स्तर पर हर संभव जगह पर उसे खोज लिया है, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

मानसिक रूप से है परेशान

परिजनों ने बताया कि बलदेव मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बलदेव के पिता का देहांत हो चुका है। बलदेव की मां बेटे के लापता होने से बेहद परेशान हैं। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बस बेटे के सकुशल घर पहुंचने की राह देख रही है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेगी आफत

इंतजार कर रहे परिजन

बलदेव के लापता हो जाने से पूरा परिवार परेशान है। जब से बलदेव लापता हुआ है- तब से परिवार के किसी सदस्य ने ठीक से खाना नहीं खाया है। पूरा परिवार बलेदव के सही-सलामत घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है। बलदेव की विधवा मां बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही है।

बलदेव को ढूंढने में करें मदद

परिजनों ने अब थक-हार कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद की अपील की है। बलदेव के परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की है। साथ ही लोगों से ये अनुरोध किया गया है कि यदि कोई भी बलदेव को कहीं देखे तो उसे रोककर किसी सुरक्षित स्थान पर बैठाए और नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करे। इसके अलावा परिजनों ने अपने फोन नंबर भी शेयर किए हैं। अगर किसी को बलदेव के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वो 9817856502 या 9816928268 पर बलदेव के परिजनों को सूचित कर सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें