जवाली (कांगड़ा)। देवभूमि के साथ वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश ने अपना एक एयरफोर्स जवान खो दिया है। जवान की मौत की सूचना मिलते ही ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया है। यह जवान हिमाचल के कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला था। 

27 वर्षीय एयरफोर्स जवान की मौत

मिली जानकारी के अनुसार जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आती हरनोटा पंचायत का 27 वर्षीय एयरफोर्स जवान संजीव कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह अमृतसर में शहीद हो गया है। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही उसके परिवार गम में डूब गया है। जवान संजीव कुमार लगभग छह साल पहले ही भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे और 2022 में उनका विवाह हुआ था। उनके अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क पार कर रहे युवक को सेना की गाड़ी ने कुचला, नहीं बच पाया बेचारा

ड्यूटी से क्वार्टर लौटते हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जवान संजीव कुमार अमृतसर में तैनात थे। मंगलवार रात ड्यूटी खत्म कर वह बाइक पर अपने क्वार्टर लौट रह थे। इसी दौरान वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि जवान संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सेना की तरफ से उनके परिवार को दी गई। इस खबर को सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें: ऊना केस : बर्थडे मनाने आया था आशु, जिस होटल में काटा केक- उसी के बाहर चली गो*लियां

माता पिता, पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

मेहनत मजदूरी करने वाले संजीव के पिता जोगिंदर सिंह इस सदमें के बाद पूरी तरह से खामोश हो गए हैं। जबकि माता निर्मला देवी और पत्नी का रो रोक कर बुरा हाल है, वह संजीव की मौत से लगभग बेसुध हो गए हैं। मात्र दो साल पहले दुल्हन बनकर घर आई संजीव की पत्नी की पूरी दुनिया ही उजड़ गई है। बताया जा रहा है कि संजीव की पत्नी सरकारी अध्यापिका है। 

आज पैतृक गांव पहुंच सकती है पार्थिव देह

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें