शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सूबे में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ समेत अन्य पदों को भरने का निर्णय लिया है। सुक्खू सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए IGMC शिमला और AIMSS चमियाना में विभिन्न श्रेणियों के नए पदों को भरने की मंजूदी दी है।

मेडिकल कॉलेजों मे भरे जाएंगे 489 पद

जानकारी के अनुसार, IGMC शिमला और AIMSS चमियाना में डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों के 489 नए पद भरे जाएंगे। ऐसा होने से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर घर जा रही थी रमा, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर और…

IGMC में इन पदों पर होगी भर्ती-

  • सामान्य चिकित्सा-10
  • बाल रोग- 3
  • आर्थोपेडिक्स- 2
  • आपातकालीन चिकित्सा- 2
  • नेत्र विज्ञान- 2
  • त्वचा विज्ञान- 1
  • ENT- 1
यह भी पढ़ें: नाले में मिली बाइक, 22 वर्षीय अभिषेक के बहने की आशंका- सर्च ऑपरेशन जारी

AIMSS चमियाना में इन पदों पर होगी भर्ती-

  • यूरोलॉजी- 1
  • कार्डियोलॉजी- 1
  • नेफ्रोलॉजी- 1
  • न्यूरोलॉजी- 1
  • गैस्ट्रोएंटरोलॉजी- 1
  • न्यूरो सर्जरी- 1
  • एंडोक्राइनोलॉजी- 1

टांडा मेडिकल कॉलेज में भरे जाएंगे 462 पद

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दे रही है। राज्य सरकार द्वारा IGMC शिमला के अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में अलग-अलग श्रेणियों के 462 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा पर्याप्त पेरामेडिकल और अन्य सहायक कर्मचारियों की भी भर्ती की जाएगी। इनमें-
  • स्टाफ नर्स-400
  • ऑपरेशन थियेटर सहायक- 43
  • नर्सिंग ऑर्डरली-सह-ड्रेसर- 11
  • आहार विशेषज्ञ- 2
  • फिजियोथेरेपिस्ट-1
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर- 4 शामिल हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें