ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार लेकर मौके पर ही चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
10वीं, 12वीं के युवाओं के लिए भी नौकरी
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं, बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस, बी फार्मा और डी फार्मा धारक उम्मीदवार इस मेले में भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पंजाब में बनेगा 6 लेन स्पर- हिमाचल कनेक्टिविटी होगी तेज, जाम से भी मिलेगा छुटकारा
कुल 90 पदों पर होगी भर्ती
इस रोजगार मेले में कुल 90 पद भरे जाएंगे।
• इम्यूनटेक लाइफसाइंस
-
ट्रेनी टेक्नीशियन: 3 पद
-
ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल): 1 पद
-
ट्रेनी ऑफिसर (मैकेनिकल): 1 पद
-
ट्रेनी क्यूए ऑफिसर: 1 पद
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने सभी फल-सब्जियों पर लगाई मार्केट फीस- सड़क किनारे मंडियों पर भी शिकंजा
• कम्पीटेंट आटोमोबाइल
-
सेल्स एवं मार्केटिंग: 5 पद
• सिस इंडिया लिमिटेड
-
सिक्योरिटी गार्ड: 50 पद
-
सिक्योरिटी सुपरवाइजर: शामिल (उपरोक्त 50 में)
• इंद्र आटो इंडस्ट्रिज लिमिटेड
-
सेल्स एग्जीक्यूटिव: 2 पद
-
स्टोर सुपरवाइजर: 2 पद
-
ऑफिस अटेंडेंट: 2 पद
-
रिसेप्शनिस्ट: 1 पद
-
सेवादा: 1 पद
-
वेल्डर: 5 पद
-
डेंटर: 2 पद
-
फिटर: 5 पद
-
हेल्पर: 5 पद
-
पेंटर: 2 पद
यह भी पढ़ें : हिमाचल की 'राजकुमारी' से नशे की खेप बरामद- 4 बार पहले भी पकड़ी जा चुकी, अब होगी जेल
ये दस्तावेज जरूरी
आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—
• सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
• जन्म तिथि प्रमाण पत्र
• रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड
• आधार कार्ड
• हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र
• दो पासपोर्ट साइज फोटो
• बायोडाटा
• अनुभव होने पर अनुभव प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में अकेली लड़की को देख बिगड़ी युवक की नीयत, जबरन किया मुंह काला
रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। स्थानीय स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में पदों के लिए सीधा इंटरव्यू युवाओं के लिए राहत और उम्मीद दोनों लेकर आया है।
