शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश होम गार्ड डिपार्टमेंट ने होमगार्ड के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

आपको बता दें कि प्रदेश होम गार्ड डिपार्टमेंट ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 700 पदों पर भर्ती निकाली है। सरकार द्वारा इसके संबंधितआधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दहेज का झूठा केस कर फंसाना चाहती थी पत्नी, कोर्ट ने लताड़ा- पति को दी तलाक की इजाजत

कौन-कौन से पद भरे जाएंगे?

जानकारी के अनुसार, विभाग ने महिला और पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ तकनीकी कार्यों के लिए भी इन 700 पदों को आरक्षित किया है। जिसके अनुसार 700 पदों में से-

  • सामान्य ड्यूटी (पुरुष)- 358 पद
  • सामान्य ड्यूटी (महिला- 167 पद
  • बैंडमेन- 74 पद
  • होमगार्ड ड्राइवर- 76 पद
  • तकनीकी ट्रेड्समैन- 25 पद

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी डील करने आए थे हरियाणवी छोरे, पुलिस ने लाखों की चरस संग रंगे-हाथों धरे दोनों

क्या रहेगा शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। इस भर्ती में भाग लेना वाले उम्मीदवार 10वीं-12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीर भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आपको बता दें कि भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार होमगार्ड डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने का आखिरी तारीख 31 मार्च, 2026 (मंगलवार) तय की गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म.र्डर- क्रशर डंप पर पड़ा मिला बुजुर्ग, शरीर का कुछ हिस्सा कुचला हुआ

क्या रखी गई हैं शर्तें?

भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र और सभी शैक्षणिक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होंगे।
  • सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को सीधे ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा।
  • सभी रंगरूटों को 45 दिनों का प्ररिक्षण करना अनिवार्य है।
  • ट्रेनिंग के बाद ही संबंधित इकाइयों में तैनाती दी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें