शिमला। देश भर के साथ हिमाचल प्रदेश में सरकारी कामकाज पर लगी चुनावी बंदिशें, यानी आदर्श आचार संहिता बीते कल वीरवार को पूर्णतः समाप्त हो गई। जिस कारण प्रदेश में लंबित पड़ी शिक्षक भर्ती इसी महीने पूरी करने के लिए सरकार ने कायवाद शुरू कर दी है। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कुल 2123 शिक्षक भर्ती होंगे। जिस बाबत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तेजी से काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

2123 शिक्षक होंगे भर्ती

बात दें कि, प्रदेश में चुनाव के चलते टीजीटी, जेबीटी, कंप्यूटर शिक्षकों की भर्तियां पूरी तरह से लटक गई थी। हालांकि शिक्षा विभाग ने 1023 टीजीटी पद पर बैचवाइज भर्ती के माध्यम से चयन कर लिया था। मगर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के चलते इन शिक्षकों को नियुक्तियां नहीं मिल पाई थी। अब इसी महीने जेबीटी के 1100 और टीजीटी के 1023 शिक्षकों की बैचवाइज आधार पर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे। यह भी पढ़ें: कंगना को पड़ा थप्पड़ तो बड़ी बात बोल गए विक्रमादित्य सिंह: जानें

इसी माह में मिलेंगे नयुक्ति पत्र

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को नियुक्तियों से संबंधित सभी औपचारिकताओं को इस माह में पूरा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा अक्तूबर-नवंबर 2023 के दौरान हुई बैचवाइज काउंसलिंग का परिणाम 13 मार्च को घोषित किया था। जिसमें टीजीटी आर्ट्स में 496, नॉन मेडिकल में 333 व मेडिकल में 194 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें: बूढ़ी मां के सामने लेंटर से गिरा बेटा, कुछ ना कर सकी अभागी

कंप्यूटर साइंस प्रवक्ताओं के भरे जाएंगे 985 पद

रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट से जेबीटी शिक्षकों के बैचवाइज कुल 1161 पद भरने के लिए मंजूरी मांगी थी। मगर कोर्ट ने कुल 1100 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा कंप्यूटर साइंस प्रवक्ताओं के 985 पद भरने की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती में पूर्व में आउटसोर्स पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें