मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। 

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में पंजाब के लुधियाना स्थित वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड द्वारा 100 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मंडी से घर लौट रहे थे दो दोस्त, गहरी खाई में गिरी गाड़ी- पुष्पराज ने तोड़ा दम

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

कंपनी द्वारा इस साक्षात्कार में मंडी जिला रोजगार कार्यालय द्वारा मशीन ऑप्रेटर और पैकेजिंग एसोसिएट/सुपरवाइजर के लिए पदों का चयन किया जाएगा। ये साक्षात्कार जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कि-

  • 30 जून, 2026 (मंगलवार)-  उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट
  • 1 जुलाई, 2026 (बुधवार)- जिला रोजगार कार्यालय मंडी

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क से नदी में समाई कार, 3 लोगों की मौके पर मौ.त

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं या 12वीं पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इस साक्षात्कार में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए महज आज शाम तक का समय बचा है।

यह भी पढ़ें- सावाधान हिमाचल! अगले 6 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा। चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 13,486 रुपए प्रतिमाह का मानदेय मिलेगा। जबकि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 8 घंटे की ड्यूटी पर 15,483 रुपए का मासिक वेतन तय किया गया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे कि-

  • ESI
    PF
  • बोनस
  • ग्रैच्युटी
  • कैंटीन
  • चिकित्सा
  • रहने ने के लिए आवास/हॉस्टल

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 25 वर्षीय युवक की सर्बिया में मौ.त : माता-पिता को दोस्तों से फोन पर मिली खबर

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें- HP शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला : मिड-डे मील में नहीं होगा भेदभाव- रोल नंबर अनुसार बैठेंगे बच्चे

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार पंजीकरण कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें