कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं के लिए काम की खबर है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय CUH ने टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
कितने भरे जाएंगे पद?
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा टीचिंग स्टाफ के 31 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। टीचिंग स्टाफ में कुल 31 पदों में से-- नियमित- 28 पद
- अनुबंध- 3 पद भरे जाएंगे।
कौनसे भरे जाएंगे पद?
केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियमित और अनुबंध आधार पर विभिन्न पद भरे जाएंगे। जैसे कि-नियमित आधार
- प्रोफेसरों- 11
- एसोसिएट प्रोफेसर- 13
- असिस्टेंट प्रोफेसर- 4
अनुबंध आधार
- असिस्टेंट प्रोफेसर- 3
किस विभाग में भरे जाएंगे पद?
केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा यह पद विश्वविद्याल के 20 विभागों में भरे जाएंगे। जिसमें-नियमित आधार
- एनिमल साइंस- 2
- केमिस्ट्री एंड केमिकल साइंस- 1
- कंप्यूटेशनल बॉयोलाजी एंड बायोनिफारमेटिंग- 1
- कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेटिक्स- 2
- जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन- 1
- न्यू मीडिया- 2
- रिमोट सेंसिंग एंड GIS- 2
- वर्जुअल आर्ट्स- 1
- लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन- 2
- गणित- 2
- पॉलिटिकल साइंस-1
- दीनदयाल उपाध्याय स्टडी- 1
- एन्वायरमेंट साइंस- 1
- CUHP बिजनेस स्कूल- 2
- जियोलॉजी- 2
- पंजाबी एंड डोगरी- 1
- सोशोलाजी एंड सोशल एन्थोप्रोलॉजी- 1
- संस्कृत- 1
- टूरिज्म एंड ट्रेवल मेनेजमेंट- 1
- योगा- 1
अनुबंध आधार
- सोशल वर्क- 1
- अंग्रेजी- 1
- जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन- 1
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी, 2025 वीरवार तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुबह बड़ा भाई स्वर्ग सिधारा, शाम को छोटे ने भी त्याग दिए प्राणक्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की अधिसूचना में उल्लिखित पदों के अनुसार पात्रता पूरी होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक https://cuhimachal.ac.in/admin/assets/uploads/job/20241121151610c373d7894d.pdf पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।कैसे करें आवेदन?
इन पदों के लिए आवदेन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuhimachal.ac.in/ पर जाएं।
- सभी जरूरी दस्तावेज सबमिट करें।
- निर्धारित फीस का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक युवाओं के लिए फीस भी निर्धारित की गई। हर श्रेणी के लिए अलग-अलग फीस रखी गई है। भुगतान किया हुआ शुल्क किसी भी उम्मीदवार को वापस नहीं किया जाएगा। जैसे कि-- अनारिक्षत/OBC(NCL)/EWS : 1750 रुपएच; इसमें 250 रुपए प्रोसेसिंग फीस और 1500 रुपए परीक्षा फीस रखी गई है।
- SC/ST/PWD : 1500 रुपए
- महिलाओं के लिए : 1500 रुपए
