मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मंडी जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

कितने भरे जाएंगे पद?

आपको बता दें कि ITI डिप्लोमा होल्डर युवाओं को दुबई में रोजगार पाने का शानदार मौका है। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने दुबई की लक्सरिज बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी में युवाओं को नौकरी देने का जिम्मा उठाया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस इन एक्शन मोड : सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने वालों को होगी जेल

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में कंपनी द्वारा 1200 पद भरे जाएंगे। जिसमें-

  • इलेक्ट्रिशियन- 212 पद
  • सिविल हेल्पर- 210 पद
  • प्लंबर- 180 पद
  • स्टील फिक्सर- 170 पद
  • शटरिंग कारपेंटर- 140 पद
  • डक्टमैन- 112 पद
  • मैसन ऑल राउंडर- 70 पद
  • CHW पाइप फीटर- 60 पद
  • स्कैफोल्डर- 26 पद
  • फोरमैन (स्टील, जनरल, सिविल फिनिशिंग)- 10 पद
  • फोरमैन (प्लंबिंग, डक्टिंग, चिल्ड वॉटर)- 10 पद

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले 48 घंटे भारी, दो जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; नदी-नालों से रहें दूर

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

यह साक्षात्कार 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सरकाघाट में आयोजित किया जाएगा। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के पास ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें आठ घंटे ड्यूटी करने पर 28 हजार से एक लाख दस हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा। ओवरटाइम करने के एक्सट्रा पैसे मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी द्वारा-

  • आवास सुविधा
  • ट्रांसपोर्टेशन सुविधा
  • चिकित्सा सुविधा

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मिट्टी डंप करते वक्त बेकाबू हुआ टिपर, गहरी खड्ड में गिरा; चालक की मौ**त

क्या रहेगी आयु सीमा? 

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। युवाओं की उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
  • वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में 15 अगस्त की छुट्टी रद्द; जानें कारण

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • ITI डिप्लोमा
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें