राजनीति

#हादसा

August 10, 2026

हिमाचल : मिट्टी डंप करते वक्त बेकाबू हुआ टिपर, गहरी खड्ड में गिरा; चालक की मौ**त

सड़क से 300 मीटर दूर खड्ड में टिपर समेत गिरा चालक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

tipper dumper chopal rohru shimla himachal road

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रोहड़ू उपमंडल के चौपाल क्षेत्र में रविवार शाम हुआ, जहां मिट्टी की डंपिंग के दौरान एक टिपर अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 300 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक को बचने का मौका तक नहीं मिला।

मिट्टी डंप करते वक्त बेकाबू हुआ टिपर

जानकारी के अनुसार हादसा चिल्ला-चपांदली सड़क पर शाम करीब 5:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि टिपर चालक सड़क पर मिट्टी की डंपिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान टिपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए करीब 300 मीटर गहरी हामलटी खड्ड में जा गिरा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस इन एक्शन मोड : सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने वालों को होगी जेल

ड्राइवर की मौके पर मौत

हादसे के समय टिपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का रहने वाला था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चौपाल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले 48 घंटे भारी, दो जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; नदी-नालों से रहें दूर

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर टिपर के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख