सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के कई युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सिरमौर में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक नामी कंपनी द्वारा 115 पद भरे जाएंगे। शिविर में दसवीं पास युवा भाग ले सकते हैं।
भरे जाएंगे 115 पद
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज SIS भारत लिमेटड, शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 115 भरे जाएंगे। यह भी पढ़ें : नहीं रहे रतन टाटा: शिमला के इस स्कूल से पढ़ें- जानिए कुछ अनसुने किस्सेकब और कहां होगा शिविर?
सुरक्षा गार्ड के लिए कंपनी जिले के तीन उपरोजगार कार्यलायों में अलग-अलग दिन सुबह 10 बजे भर्ती शिविर आयोजित करेगी। जिसमें-- उपरोजगार कार्यालय सरांहा में 14 अक्टूबर
- उपरोजगार कार्यालय में 15 अक्टूबर
- उपरोजगार कार्यालय में 16 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जाएगा।
कहां किए जाएंगे तैनात?
भर्ती शिविर में चयनित होने वाले सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजर को हिमाचल के विभिन्न अस्पतालों, बैंक, मंदिरों और औद्योगिक इकाइयों में तैनात किया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरा ईंटों से भरा ट्रक, दो थे सवार, एक भी नहीं बच पायाक्या रहेगी आयु सीमा?
भर्ती शिविर में भाग लेने वाले युवाओं के लिए आयु सीमा निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
भर्ती शिविर में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक पास होनी चाहिए। जबकि, उम्मीदवारों का वजन 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए और लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल में JBT, TGT और C&V के लिए खुशखबरी, इतने पदों पर होगी सीधी भर्तीकितना मिलेगा वेतन?
इस शिविर में सुरक्षा जवान के लिए चयनित होने वाले युवाओं को 16,500 और 21,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जबकि, सुपरवाइजर को 18,000 और 22,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।क्या लाना होगा साथ?
भर्ती शिविर में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज लाना बहुत जरूरी है। जैसे-- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- अनुभव पत्र
- बायोडाटा
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीकरण पत्र
- योग्यता प्रमाण पत्र
