ऊना। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अब घरेलू झगड़े हिंसक रूप में तब्दील होना आम बात हो गई है। इन झगड़ों के अधिकतर कारण प्रोपर्टी विवाद के पाए जाते हैं। ताजा मामला प्रदेश के जिला ऊना से सामने आया है, जहां एक घरेलू जमीनी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब उप प्रधान ने अपने ही चचेरे भाई सहित दो भाभियों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
उप प्रधान की गुंडागर्दी
बताया जा रहा है कि उप प्रधान का उसके परिवार के सदस्यों से जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में तैश में आकर उसने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, RTO जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
तेजधार हथियार से किया हमला
ये घटना बीते कल दोपहर की वसुणी गांव की बताई जा रही है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो में उप प्रधान हाथ में हथियार लिए घूमता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उसके शरीर पर पीड़ितों को खून भी लगा हुआ नजर आ रहा है। आरोपी की पहचान ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के उपप्रधान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
घायलों की पहचान
- राजेंद्र सिंह (44)
- अमनदीप (45) पत्नी राजेंद्र सिंह
- सोनू देवी (49)
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मामूली कहा-सुनी में बहू ने सास के सिर पर दे मारा क्रिकेट बैट, केस दर्ज
वीडियो बना रही भाभी पर वार
सोनू देवी उप प्रधान के चचेरे भाई की पत्नी है। वारदात के वक्त सोनू वीडियो बना रही थी। इसी बीच उप प्रधान ने उस पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
दो की हालत बेहद नाजुक
तीनों घायलों में से राजेंद्र और सोनू की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसे में रीजनल अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार देने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि, अमनदीप कौर को रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कलियुगी बाप ने सालों तक बेटी से की नीचता, मां कहती: चुप रहना, बदनामी होगी
गहनता से जांच कर रही पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि बात इतनी कैसे बढ़ गई।
