कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में देशभर से अपनी मानसिक थकान मिटाने व प्रकृति के खूबसूरत नजारे लेने रोजाना आते रहते हैं। मगर कई बार कुछ पर्यटकों के साथ अनहोनी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से सामने आया है, जहां पंजाब के एक युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसलिए आए थे मनाली

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाबी युवक बीते 28 मार्च को अपने दो साथियों के साथ गाड़ी के लेन-देन और बकाया पैसों की वसूली के सिलसिले में मनाली पहुंचा था। शुरुआती दिनों में उनका परिवार से संपर्क बना रहा, लेकिन अचानक रविवार शाम से उनका फोन बंद हो गया। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा: स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, 6 थे सवार

 

परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने आपने बेटे के दोस्तों से संपर्क किया, तो उन्होंने सही स्थिति छिपाने की कोशिश की। यहां तक कि वीडियो कॉल पर उनके बेटे को सोते हुए दिखाया गया, जबकि उस समय उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विवाद आया सामने- दोस्तों पर आरोप

यह भी बताया जा रहा है कि, पंजाबी युवक की मनाली में किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कार टक्कर को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में झगड़े में बदल गया। इसी दौरान युवक को गंभीर चोटें आईं। मगर आरोप है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद उसके दोस्तों ने उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी शालिनी, पंखे से लटक रहा था दुपट्टा- पीछे छूट गए 2 मासूम बच्चे

 

जब स्थिति बेहद नाजुक हो गई, तब उसे मंडी में एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे तुरंत लुधियाना रेफर कर दिया गया। बाद में उसे लुधियाना रेफर ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान

मृतक युवक की पहचान 36 वर्षीय मंदीप शर्मा, जो मुंडियां कलां के जशन सिटी इलाके के निवासी के रूप में हुई है। जो आपने दो दोस्तों रोहित वर्मा और अजय शर्मा के साथ मनाली आया हुआ था। उधर, इस पूरे मामले में मृतक के भाई अमरदीप शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब के नशे में युवक ने किया कांड, बड़े भाई की छीन ली जिंदगी, श्मशान के पास फेंकी देह

युवक के दोस्तों पर मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोहित वर्मा और अजय शर्मा के खिलाफ लापरवाही और सच्चाई छिपाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि अगर मंदीप को समय पर उचित इलाज मिल जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें