#अपराध

September 25, 2026

हिमाचल: निजी बस में नशा सप्लाई करने निकले थे दो युवक, पुलिस ने बड़ी खेप के साथ धरे

25 साल के हैं दोनों आरोपी, किसे करनी थी सप्लाई, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें:

kangra chitta News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 15.85 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक निजी बस में चिट्टे की खेप लेकर जा रहे थे। पठानकोट-कांगड़ा नेशनल हाईवे पर राजोल के पास गज पुल में नाकाबंदी के दौरान सीआईए टीम ने बस को रोककर दोनों को दबोचा।

पुलिस ने कैसे धरे दोनों आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि पठानकोट से कांगड़ा की ओर आ रही निजी बस HP 68 B 0147 में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने गगल थाना क्षेत्र के गज पुल के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध बस के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में सवार दो युवकों के कब्जे से 15.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 20 साल के कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की ह**त्या.. मामूली विवाद के बाद खोया आपा

बिहार और कांगड़ा के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी निवासी कन्हौली मनोहर, जिला सारण, बिहार और 25 वर्षीय मोहन बहादुर उर्फ मोनू निवासी गुप्त गंगा, वार्ड नंबर-4, कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ गगल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : KNH शिमला की खाली जमीन पर नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, जानें हाईकोर्ट में क्या बोली सुक्खू सरकार

कहां से आई चिट्टे की खेप

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास बरामद चिट्टा कहां से आया था और इसे कांगड़ा में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके संभावित सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख