#अपराध
September 28, 2026
हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आया था पंजाबी : पुलिस को देख लगा भागने, पहुंचा जेल
पुलिस नशा तस्कर का पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालू पुल के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब के एक युवक को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चंबा पुलिस की टीम चंबा-पठानकोट NH पर बालू पुल के नजदीक गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था। पुलिस के अनुसार युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं।
पुलिस को देखकर वह कथित तौर पर घबरा गया और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत पर पुलिस टीम को शक हुआ और उसे रोककर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से एक मोबाइल चार्जर के अलावा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
जांच में बरामद पदार्थ की मात्रा 15.22 ग्राम चिट्टा बताई गई है। मामले में खेप संग पकड़े गए युवक की पहचान 36 वर्षीय लखविंद्र कुमार के रूप में हुई है- जोकि पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाना था। पुलिस ने इस मामले में थाना चंबा में NDPS Act की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब मामले के दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी-
मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि अगर जांच के दौरान इस नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह पुलिस बरामदगी के पीछे मौजूद संभावित सप्लाई चैन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।