#अपराध

September 27, 2026

हिमाचल : युवक ने खोई नई नवेली दुल्हन, मर*ने से पहले पुलिस को दिया बयान- उजड़ा परिवार

21 साल की नवविवाहिता ने तोड़ा दम, सदमे में पूरा परिवार

शेयर करें:

21 years newly married women nisha nahan sirmaur jamta hospital treatment

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जमटा इलाके में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार में स्तब्ध है।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान निशा के रूप में हुई है। निशा बनेठी क्षेत्र के बोहल गांव की रहने वाली थी। कुछ समय पहले निशा की शादी जमटा क्षेत्र के ग्रहां गांव निवासी विक्रम सिंह के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें- जयराम के गढ़ में CM सुक्खू का सियारी वार : बोले- मंडी कभी कांग्रेस की थी, क्षेत्रवाद के नाम पर...

निशा ने कब निगला जहर?

जानकारी के अनुसार, निशा ने बीती 11 सितंबर, शुक्रवार को अपने ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। जिसके बाद उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इसी को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लेकर पहुंचे।।

कब हुई निशा की मौत?

अस्पताल में करीब दो हफ्ते तक निशा का उपचार चला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया। मगर उपचार के दौरान बीती 25 सितंबर, शुक्रवार शाम को निशा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : करोड़पति ने खुद को बताया क्लर्क, पत्नी को महीने का खर्च देने से मुकरा- HC ने लताड़ा

निशा ने पुलिस को दिया बयान

अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा इस बाबत पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के सिलसिले में अस्पताल पहुंचकर निशा से बातचीत की गई और उसका बयान दर्ज किया। निशा ने अपने बयान में बताया था कि उसने अपनी मर्जी से जहरीला पदार्थ निगला था।

निशा ने क्यों खाया जहर?

निशा ने इस कदम के पीछे क्या वजह रही और उस समय वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं- इसके बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया है। निशा की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सबके मन में यही सवाल है कि आखिर निशा ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पहले लड़की को घर से भगाया, फिर कई बार की नीचता- अब मिली 20 साल की सजा

किन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस?

ASP सिरमौर नरेंद्र कुमार ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उनके अनुसार पोस्टमार्टम के बाद निशा का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में लगातार पांच दिन खराब रहेगा मौसम : 4 जिलों में भारी से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

क्या है पूरा मामला?

  • 21 वर्षीय नवविवाहिता ने 11 सितंबर को निगला जहर।

  • नाहन अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे रखा।

  • अस्पताल में निशा ने पुलिस को बयान दिया।
  • अपनी मर्जी से कदम उठाने की बात कही थी।
  • 25 सितंबर को अस्पताल में मौत।

  • जांच में जुटी पुलिस टीम।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख