मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे ने एक और घर से उनका जवान बेटा छीन लिया है। या यूं कहें कि नशे ने एक घर का चिराग सदा के लिए बुझा दिया है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की मौत का कारण नशा माना जा रहा है। मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मंडी के खियूरी में मिला युवक का शव
दरअसल मंडी जिला के खियूरी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस को युवक के शव के पास ही एक बैग भी मिला है। जिसमें खाली बोतल सहित अन्य नशीले पदार्थ भी मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत के असली कारणों का खुलास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप, तीन बार डोली धरती- क्या आपने भी महसूस किए झटके
मृतक के हाथ में थी सिरिंज
बताया जा रहा है कि आज सोमवार सुबह बल्ह उपमंडल की कैहड़ पंचायत के खियूरी गांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ही एक युवक का शव मिला। बड़ी बात यह है कि मृतक के हाथ में सिरिंज भी थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। इसी के चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंड से थम गई युवक की सांसें, विधवा मां से छिन गया इकलौता सहारा
जंगल में औंधे मुंह पड़ा था युवक
सोमवार सुबह एक शख्स ने युवक को बग्गी के पास खियूरी जंगल में औंधे मुंह पड़ा हुआ देखा था। जिसकी सूचना उसने तुरंत ही कैहड़ पंचायत के प्रधान हंसराज को दी। हंसराज की सूचना पाकर बल्ह पुलिस थानाकी टीम मौके पर पहुंची। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब औंधे मुंह पड़े युवक को उठाने का प्रयास किया तो वह मृत पाया गया।
25 की उम्र में परिवार को बेसहारा कर गया युवक
मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीयय कुमार गांव रीगड़ राजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं शव के पास ही पड़े बैग में मिले नशीले पदार्थों और मृतक युवक के हाथ में मिली सिरिंज को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक लैब में सैंपल भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीच रास्ते में पलटी पिकअप, महिलाओं-बच्चों समेत सवार थे 13 लोग
जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बल्ह दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
