#अपराध

February 3, 2025

हिमाचल में ठंड से थम गई युवक की सांसें, विधवा मां से छिन गया इकलौता सहारा

फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला युवक

शेयर करें:

Kullu News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक की ठंड के कारण मौत हो गई है। युवक का शव डोभी फ्लाईओवर के पास पड़ा मिली है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

ठंड से युवक की मौत

बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले युवक के पिता का निधन हो गया था। अब वो अपनी मां का इकलौता सहारा था। लाडले बेटे की मौत के बाद मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप, तीन बार डोली धरती- क्या आपने भी महसूस किए झटके

फलाईओवर पर पड़ी मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, युवक का शव बीते कल डोभी फ्लाईओवर पर फोजल नाले के पास पड़ा मिला था। इसके बाद छानबीन करने पर युवक के परिजनों का पता चल पाया। पुलिस टीम द्वारा परिजनों को युवक की मौत के बारे में सूचित किया गया।

विधवा मां का था इकलौता सहारा

बेटे की मौत की खबर सुनते ही विधवा मां बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद युवक ही अपनी मां का इकलौता सहारा था। युवक की एक बहन भी है- जिसकी शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद मां और बहन सदमे में हैं। जबकि, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीच रास्ते में पलटी पिकअप, महिलाओं-बच्चों समेत सवार थे 13 लोग

शुरुआती जांच में पाया गया है कि युवक की मौत ठंड के कारण हुई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुशील उर्फ मनु के रूप में हुई है- जो कि शिम गांव का रहने वाला था। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख