बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक पर उसके ससुर और साले ने कथित तौर पर हमला कर दिया।

पत्नी से मिलने ससुराल गया पति

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरपाल अपनी पत्नी से मिलने के लिए भाखड़ा स्थित ससुराल गया था। इसी दौरान परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : ताऊ के लिए भिड़े दो दोस्त, एक ने दूसरे को बालकनी से फेंका- हुई मौ.त

ससुर और साले ने पीटा

पीड़ित पक्ष के आरोप हैं कि हरपाल के ससुर और साले ने मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। इसके अलावा उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से भी मारपीट की गई। इस हमले में हरपाल सिंह के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।

पिता पहुंचा पुलिस थाने

इस घटना के बाद घायल युवक के पिता हरनाम सिंह ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। हरनाम सिंह नालागढ़ के रत्योड दूगरी गांव का रहने वाला है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रात को भाई के साथ खाया खाना, फिर सोने चला गया युवक- सुबह पेड़ से लट.का मिला

मामले की पुष्टि करते हुए SP बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि कोट कहलूर थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जिसके चलते ससुराल पक्ष ने दामाद के साथ मारपीट की। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें