सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जनपद के राजगढ़ उपमंडल में एक 16 साल की लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। लड़की की मां बडू साहिब में हॉस्टल वार्डन की नौकरी करती है। बेटी की मौत के बाद मां गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं थम रही भारी बारिश, जगह-जगह मची तबाही; कई जिलों में स्कूल बंद
मां के साथ रहती थी लड़की
मिली जानकारी के अनुसार, लड़की मूल रूप से सोलन के कंडाघाट की रहने वाली थी। वर्तमान में लड़की अपनी मां के साथ राजगढ़ उपमंडल के बडू साहिब में रह रही थी। जहां पर लड़की ने बीते कल सुबह आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लड़की बडू साहिब अकाल अकादमी में 12वीं कक्षा की छात्रा थी।
स्कूल जाने से किया मना
मृतका की मां ने बताया कि बीते कल जब उसने बेटी को स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है- वो छुट्टी करके आराम करना चाहती है। मगर वो नहीं मानी उसने कहा कि मैं ड्यूटी जा रही हूं- तुम भी तैयार होकर अकादमी आ जाओ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लगातार हो रही बारिश ने मचाया हाहाकार, नदी में समाया NH- कई इमारतें बनी मलबा
मां बेटी को देखने आई घर
इतना कह कर वो खुद ड्यूटी चली गई, लेकिन 10 बजे तक भी उसकी बेटी अकादमी नहीं पहुंची। ऐसे में वो उसे देखने के लिए वापस घर गई। उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया और बेटी को आवाज लगाई, लेकिन सामने से बेटी का कोई जवाब नहीं आया।
फंदे से लटकी मिली बेटी
उसने किसी तरह जोर से धक्का देकर दरवाजे की कुंडी खोली। दरवाजा खुलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि उसकी बेटी चुन्नी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उसने किसी तरह चुन्नी को काटकर बेटी को फंदे से उतारा और तुरंत बडू साहिब अस्पताल पहुंचाया। लड़की को यहां ICU में रखा गया- फिर राजगढ़ अस्पताल रेफर किया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के 18 करोड़ देवी-देवता नाराज, तबाही का इंसान खुद जिम्मेदार; और बिगड़ सकते हैं हालात
सदमे में माता-पिता
वहीं, इसी बीच मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बेटी की मौत के बाद माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
नहीं मिला सुसाइड नोट
शुरुआती जांच में पुलिस टीम को शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। साथ ही घर पर निरक्षिण करने गए पुलिस टीम को भी घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस टीम ने मृतका की मां के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मामले की पुष्टि ASP योगेश रोल्टा ने की है।
