सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सिरमौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पीछा कर दबोचा और उनके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी।

2 युवकों से चिट्टा बरामद

सिरमौर जिले के पुलिस थाना श्री रेणुका जी की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सवेरे डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना श्री रेणुका जी की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान नवदुर्गा आईटीआई बड़ौन के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP71A-6785) को जांच के लिए रोका गया।

 

चिट्टे की खेप बरामद

पुलिस को सामने देखकर बाइक पर सवार दोनों युवक वाहन छोड़कर मौके से भागने लगे। हालांकि पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर दोनों को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के अस्पताल में तड़पता रहा मरीज- घंटों तक नहीं आया डॉक्टर, थमीं सांसें- हुआ हंगामा

दोनों आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विभोर शर्मा निवासी बड़ौन और अजय तोमर निवासी कोटी धीमान, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना श्री रेणुका जी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें