मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन हिमाचल पुलिस द्वारा कई नशा तस्कर अलग-अलग नशे की खेप संग गिरफ्तार किए जा रहे हैं। बावजूद इसके नशा तस्करी में संलिप्त लोग सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

चरस संग दो तस्कर अरेस्ट

ताजा मामला हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें : DC ऑफिस को मिली ब*म से उड़ाने की ध.मकी, नालागढ़ थाना ब्ला*स्ट केस में अरेस्ट हुए हैं दो आतंकी

तस्करों तक कैसे पहुंची पुलिस?

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस टीम ने कल पुंघ फोरलेन के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की चैकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम ने पंजाब रोडवेज की एक बस को तलाशी के लिए रोका।

बस में सवारी बन बैठे थे तस्कर

ये बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस जवानों ने बस में सवार लोगों के सामान की तलाशी लेना शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम को बस में सवार दो युवकों के कब्जे से 515 ग्राम चरस मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त बर्बाद किए खेप को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े: हिमाचल की पंचायतों में सुक्खू सरकार ने लगाए एडमिनिस्ट्रेटर, इन अधिकारियों को सौंपी शक्तियां

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए दोनों आरोपी सरकाघाट, जिला मंडी के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • मोहित कुमार (32) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सज्यायोपिपलू
  • प्रतीक्षित पुत्र वीरी सिंह निवासी रोपड़ीगढ़

Charas Smugglers

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आज से अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल

आज कोर्ट में होगी पेशी

मामले की पुष्टि करते हुए SP साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस की मदद करे जनता

फिलहाल, पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वो ये खेप कहां से लेकर आए थे और आगे कहां ले जाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता मिले- तो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें