सोलन। हिमाचल प्रदेशस के सोलन शहर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। आंजी क्षेत्र में बुधवार शाम एक 29 वर्षीय महिला और उसकी छह माह की बेटी घर के अंदर मृत मिलीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मां ने मार डाली अपनी बेटी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले अपनी मासूम बेटी की जान ली और इसके बाद खुद की जिंदगी भी खत्म कर ली। घटना के समय घर में मां-बेटी के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : आंगनबाड़ी से दादी संग घर लौट रही थी 3 वर्षीय दिव्यांशी, तेज रफ्तार पिकअप ने रौं..दा

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान प्रिशिका (29) और उसकी छह माह की बेटी शैलजा कौंडल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और महिला के इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

पुलिस और परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रिशिका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले बिलासपुर जिले के नम्हौल में हुई थी। वह रविवार को अपनी छह माह की बच्ची के साथ सोलन के आंजी स्थित अपने पिता के किराये के मकान में आई थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 11वीं के छात्र पर आवारा सांड ने किया हम*ला, सांस की नली में घुसा सींग- हालत नाजुक

रविवार को ही पिता के घर आई थी महिला

बताया जा रहा है कि प्रिशिका का पति रविवार को उसे आंजी छोड़कर वापस चला गया था। बुधवार को घटना के समय प्रिशिका अपनी बच्ची के साथ कमरे में मौजूद थी। उसकी छोटी बहन भी घर में थी। मगर प्रिशिका ने उसे कुछ सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया।

बहन को भेजा सामान लाने

बहन जब सामान लेकर वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और अंदर मौजूद लोगों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- आजादी के बाद भी सड़क से दूर हैं हिमाचल के ये गांव : देह पहुंचाना भी कठिन, हजारों लोग परेशान

पिता की दी जानकारी

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

बालकनी की ओर से दिखा मां-बेटी का शव

परिवार के सदस्यों ने जब बालकनी की खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो प्रिशिका और उसकी बेटी मृत अवस्था में नजर आईं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कमरे और आसपास के क्षेत्र की जांच की तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल के शौर्यन को GOOGLE में मिली नौकरी: सालाना 50 लाख का पैकेज, परिवार में खुशी

वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि प्रिशिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक स्तर पर महिला के ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी परेशानी की बात सामने आने की जानकारी है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इसलिए घटना की वास्तविक वजह को लेकर फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जांच के दौरान पुलिस मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ करेगी। इसके अलावा महिला के हाल के दिनों के व्यवहार, पारिवारिक परिस्थितियों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें